मुख्यमंत्री के साथ करेंगे लंच; टूटी कंडी आश्रम के 69 स्टूडेंट्स ने विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जाना…..
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटी कंडी के 69 बच्चे आज विधानसभा देखने पहुंचे। इन बच्चों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही को देखा। सभी बच्चे मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ लंच भी करेंगे। अनाथ आश्रम के इतने बच्चों ने पहली बार एक साथ सदन की कार्यवाही को देखा है। इससे इन बच्चों में भी उत्साह देखा गया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने 11 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद कुर्सी संभालने से पहले टूटी कंडी बालिका आश्रम जाकर अनाथ बच्चों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं को जाना और समझा था। बाद में मुख्यमंत्री ने इनके लिए सुखाश्रय योजना भी शुरू की। अब यह बच्चे विधानसभा तक पहुंच गए हैं।

