मुकेश गुप्ता व्यापार मंडल से बाहर, अब नहीं है व्यापार मंडल के सदस्य- कुशल जेठी

व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने मुकेश गुप्ता और मनोज गुप्ता को व्यापार मंडल से 3 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। प्रैस को जारी बयान मे कुशल जेठी व नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने मुकेश गुप्ता व मनोज गुप्ता पर आपतिजनक बातें कर व्यापार मंडल को कमजोर करने व प्रधान पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
कुशल जेठी ने कहा कि लोगों के समर्थन से वो अध्यक्ष बने है और मुकेश गुप्ता और मनोज गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन उनसे पद का मोह नहीं छोड़ा जा रहा है। अब जबकि सर्वसम्मति से मुझे अध्यक्ष बना दिया है तो ऐसे मे उनकी ज़िम्मेदारी बनती थी कि वो व्यापारियों के निर्णय का सम्मान करते। लेकिन इसके विपरीत वो ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे है जो कि अनुचित है । उनके इसी व्यवहार के कारण दोनों को 3 साल के लिए व्यापार मंडल से निष्काषित किया जा रहा है।