मुंबई: लोकल ट्रेन में लगी आग, वाशी रेलवे स्टेशन को करवाया गया खाली

मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, पनवेल की ओर जा रही लोकल ट्रेन में बुधवार सुबह आग लग गई। जिसके बाद पूरे वाशी रेलवे स्टेशन खाली कराना पड़ा। आग पेंटोग्राफ में लगी। आग को बुझाने से पहले रेलवे स्टेशन की बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई थी। गनीमत रही कि हादसे पर तुरंत काबू पाने के उपायों के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। आग की वजह से 12 मिनट तक रेलवे सेवाएं बाधित रही लेकिन अब रेल सेवा सुचारू रूप से चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक किसी ने पेंटोग्राफ में बैग फैंका था। जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

