मुंबई ईडी के दफ्तर पहुंची रिया चक्रवती
सुशांत सिंह राजपूत केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती मुंबई में ईडी के दफ्तर पहुंच गई हैं। ईडी रिया से तीखे सवाल पूछ सकती हैं। रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप है। 12 बजे ईडी ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके लिए अपना बयान दर्ज करने के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश हुई हैं। शक है कि रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती भी इसमें शामिल है। इसी कारण ईडी ने रिया और उनके भाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। हाल ही में इस बारे में खुलासा हुआ है कि सुशांत केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में खार में दो फ्लैट खरीदे थे। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब जांच सीबीआई के पास है। इससे पहले मुंबई पुलिस की जांच के दौरान ही ईडी ने जांच शुरू कर दी थी। ईडी को शक है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई के जरिेए पैसों का लेनदेन हुआ है।


