Third Eye Today News

मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल में हिमाचल की बेटी महक चंदेल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश  की बेटी महक चंदेल मिस इंग्लैंड-2024  के ग्रैंड फिनाले की फाइनलिस्ट बनी है, ये उपलब्धि हासिल करने वाली वो पहली हिमाचली युवती हो सकती है। बेटी ने हिमाचल प्रदेश  को सौन्दर्य जगत में एक नई पहचान प्रदान की है। चिन्तपूर्णी क्षेत्र से सम्बन्ध  रखने वाली महक चंदेल विदेशी धरती पर कई मर्तबा प्रतिभा का डंका बजा चुकी है।  मिस इंग्लैंड 2024 का फिनाले 16 और 17 मई को लंदन में आयोजित होगा।  लंदन में आयोजित हो रही सौंदर्य प्रतियोगिता  में इंग्लैण्ड की आठ हजार यवतियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद 40 को मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल के लिए चुना गया है, इसमें  महक चन्देल भी हैं। पिता अनिल चन्देल लंदन में एक कारोबारी हैं, जबकि उनकी माता इंदरपाल ओहरी चन्देल लंदन के कॉलेज में गणित की प्रोफेसर हैं, वो समाज सेवा में भी सक्रिय हैं।

हिमाचली संस्कृति से गहरा लगाव रखने वाली 21 वर्षीय महक चन्देल  का जन्म साउथ हॉल लंदन में हुआ,वो तीन भाई- बहनों में सबसे बड़ी हैं। क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री ग्रहण कर चुकी महक इस समय स्कूली बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था के साथ कार्य कर रही है। मॉडलिंग में भी सिक्का जमा चुकी है। समाज सेवा  में गहरी रुचि रखती हैं, जरूरतमंद की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए सफलतापूर्वक अभियान चला चुकी हैं।

उनका मानना है कि सुन्दरता बाहरी झलक के अलावा सोच और विचारो में भी होनी चाहिए और सौन्दर्य को सकारात्मक और रचनात्मक  कार्यों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। मिस चंदेल  कैंसर पीड़ितों के लिए चैरिटी एकत्रित करने के लिए प्रयासरत हैं,इसके लिए अभियान भी शुरू किया हैं। भविष्य में साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करना चाहती हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक