सोलन का व्यापार मंडल इस समय सोलन के लोगो व व्यापारियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी यहां पर मुकेश गुप्ता का वर्चस्व हुआ करता था। लेकिन समय ने एक दम करवट ली और जो चुनाव 5 वर्ष की प्रधानगी के लिए हुए थे उसे सोसायटी एक्ट ने 3 साल का बता दिया। उसके बाद तो मानो मुकेश गुप्ता के एंटी ग्रुप वालों के हाथ संजीवनी लग गई। जिन लोगों ने अपना व्यापार मंडल का विरोध कर महा व्यापार मंडल बना दिया था उन्होंने भी उसे खत्म कर दिया व अपनी सहमति सोलन व्यापार मंडल को दे दी।