महंगाई-बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही भाजपा : आनंद शर्मा

Spread the love

कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति के जरिए आपसी भाईचारे में लकीरें खींचने का काम कर रही। भाजपा महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करने से कतरा रही है। भाजपा आज देश के लोगों के समक्ष यह जताने का प्रयास कर रही है कि जो भारत बना है वह केवल भाजपा ने ही बनाया है। भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत परमाणु व अंतरिक्ष संपन्न शक्ति कांग्रेस शासनकाल में बना है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत ने दो युद्ध जीते है। वह मंगलवार को भटियात हलके में सिहुंता में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह वक्त हिसाब करने का है और झूठे वादे करने वालों की जवाबदेही तय करने का है। यह मतदाता का अधिकार है कि वह सरकार से हिसाब मांगे। जिस तरह कोई भी संगठन हो या परिवार, उसे अपना हिसाब-किताब रखना पड़ता है उसी तरह सरकार भी इस नियम से ऊपर नहीं है। उसे भी जनता को हिसाब देना है।

आज भी चुनाव में बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर मोदी की गारंटी की बातें लिखी हुई हैं, मगर पुरानी गारंटियों का हिसाब कर नहीं रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव का देश और दुनिया के लिए विशेष महत्त्व है। दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं कि देश के लोग क्या फैसला करते हैं। कांग्रेस पार्टी कभी भी झूठ की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस ने हमेशा जनहित को तवज्जो दी है। भारत में मनरेगा एक्ट, महिला सुरक्षा व खाद्य सुरक्षा एक्ट सब कांग्रेस की देन है। कांग्रेस जो कहती है वे करके दिखाती है। आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जुमलेबाजी के जरिए देश के लोगों को ठगा है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक