Third Eye Today News

मनाली में झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते की संदिग्ध मौ..त, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Spread the love

पर्यटन नगरी के एक होमस्टे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की संदिग्ध मौत हो गई है। रात को वह बिस्तर से गिरा और मुंह से झाग निकली। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिविल अस्पताल एक पर्यटक मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक वीर सोरेन पुत्र बाबू लाल सोरेन अपने  मित्र अग्नय वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के साथ मनाली घूमने आया था।

सिर में हो रहा था दर्द’
पुलिस को दिए बयान में अग्नय ने कहा कि मृतक अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था। वे सभी सिमसा के एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को सभी सोलंग और सेथन घूमने गए थे। शाम को पुनः होम स्टे में ठहरे। सोमवार को सभी होम स्टे के आसपास घूमकर लगभग 12:30 बजे लौटे तो वीर सोरेन सो गया। उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। जिस पर साथियों ने ब्लिंकिट के माध्यम से दवाई मंगवाकर उसे दी।

मुंह से झाग निकला झाग
दोपहर लगभग 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरा हुआ था। उसे गाड़ी में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया। अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी देर तक सीपीआर दी गई। जांच उपरांत चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि शव को शवगृह मनाली में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों के आगमन के उपरांत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक