भारतीय टीम ने बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री मार रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया, लेकिन ग्रुप चरण की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने के आधार पर भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली और फाइनल में पहुँच गई। दरअसल ग्रुप ए की अंक तालिका में टीम इंडिया ने चार जीत से आठ अंक हासिल किए, वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम तीन जीत व एक हार से 6 अंक हासिल किए। इसी आधार पर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई। रविवार 8 मार्च को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत का सामना साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। महिला टी20 वर्ल्ड का खिताबी मुकाबला रविवार 8 मार्च को मेलबर्न में खेला जाएगा. हालांकि मेलबर्न में भी गुरुवार को बारिश की खबरें हैं, लेकिन ये काफी हल्की बारिश थी और रविवार को आसमान खुला रहने का अनुमान है। राहत की बात ये भी है कि फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर बारिश के चलते रविवार को खेल नहीं हो पाता है तो फिर सोमवार को मैच खेला जाएगा।

