Third Eye Today News

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सोलन में नई नियुक्ति,विशाखा बनी महिला मोर्चा की महामंत्री

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ज़िला सोलन की नई महामंत्री के रूप में विशाखा को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद विशाखा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्षा रश्मिधर सूद, प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, ज़िलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, ज़िलाध्यक्षा महिला मोर्चा दर्पणा ठाकुर, रेहड़ी-फड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रदेश संयोजक तरसेम भारती तथा सोलन विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, मदन ठाकुर और चंद्रकांत शर्मा का हृदय से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद से उन्हें यह दायित्व निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विशाखा ने कहा कि वह संगठन के लक्ष्यों की पूर्ति और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक