Third Eye Today News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है : नंदा

Spread the love

 भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबराए कांग्रेस के नेता एवं मंत्री। झूठे आरोप लगा कर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता, दम है तो कांग्रेस को सच बोलना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ के कर्ज के आंकड़े पर कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचने का काम किया, यह कर्ज खर्च का हुआ यह अभी तक पता नहीं और इतना कर्ज का पैसा वर्तमान कांग्रेस में लिया है उसकी वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। कर्ज का पैसे खर्च कहां हुआ उसकी पूरी जानकारी जनता के बीच कांग्रेस पार्टी को लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज लिया और एक ढेले का विकास कार्य हिमाचल प्रदेश में नहीं किया और फिर भी केंद्र सरकार को कोसने का काम यह कांग्रेस सरकार कर रही है। यहां तक कि प्रदेश में चले चलाए काम बंद हो गए है, हिमाचल में 11000 करोड़ रु केंद्र सरकार ने विकास के लिए भेजे पर इस सरकार से उस पैसे से 1000 करोड़ रु प्रति महीना सैलरी देने का काम किया।

 

नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर प्रकार का माफिया सक्रिय है और हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध एवं अर्की के नेता अवस्थी हिमाचल प्रदेश में चल रहे माफिया के संरक्षक है। हिमाचल में शराब माफिया, नशा माफिया, कबाड़ माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, जल माफिया और हर प्रकार का माफिया सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के बेटे हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश की आवाज को केंद्र सरकार के समक्ष हमेशा उठाया है, जब-जब हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद या आधुनिक सुविधाओं की जरूरत पड़ी है तब तब जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्र से मदद राशि लाने में अग्रिम भूमि का निभाई है। शायद कांग्रेस के नेता भूल गए हैं कि आपदा के समय अगर केंद्र से 3000 करोड़ की राशि अगर कोई लाया तो वह जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर एवं जयराम ठाकुर है। अगर सच में कांग्रेस के नेता अंधे हो गए हैं तो उसे बात का तो हम कुछ नहीं कर सकते।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ना सैलरी का ना पेंशन का भुगतान समय पर हो रहा है, प्रदेश के कोने-कोने में कर्मचारी, आम जन मानस, सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। एक के बाद एक सरकार को अल्टीमेटम मिल रहे हैं, पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। विफल और प्रदेश विनाशक तो कांग्रेस की सरकार है पर दोषारोपण भाजपा पर क्यों ?

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, सर्व शिक्षा अभियान, स्टार, नगर इकाइयों के सशक्तिकरण योजना, नाबार्ड के प्रतिवर्ष 11000 करोड रुपए मिलते हैं जिससे यह सरकार अपने खर्चों की पूर्ति करती है। अगर यह पैसा हिमाचल प्रदेश में आना बंद हो जाएगा तो हिमाचल प्रदेश में सरकारी तंत्र भी बंद हो जाएगा।

कांग्रेस की एक मंत्री की तो भाषा भी नियंत्रण में नहीं रही है, कभी वह देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और कभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ तीखे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिस प्रकार की भाषा मंत्री जी की है वह समाज के लोगों को ठीक नहीं लगती इसके लिए तो लगातार उनको जनता के बीच जाकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के नेताओं को केवल मात्र झूठ बोलना आता है और उसमें तो इन्होंने एचडी की डिग्री प्राप्त कर रखी है झूठ बोलने का प्रशिक्षण केंद्र अगर किसी पार्टी के पास है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

नंदा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के रावण के 10 सर है, जितने मर्जी काट लो इनके कुप्रबंधन के सर बार-बार उत्पन्न होते रहते हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक