भाजपा नेता विपिन परमार का बड़ा बयान नगर निगम के बाद प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार….
नगर निगम शिमला के चुनावोे के बीच बीजेपी विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों को कांग्रेस पार्टी प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस गारंटियों को पूरा तो कर नहीं पा रही है। कांग्रेस के दिग्गज कह रहे हैं कि कांग्रेस में उनका गला घुट रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नगर निगम में भी फिर से बहुमत से काबिज होगी और प्रदेश में भी उनकी सत्ता लौटेगी। हालांकि कांग्रेस के विधायकों के बीजेपी से संपर्क में होने का सवाल वो टाल गए उन्होंने कहा कि वह मौके आने पर बताएंगे की कितने विधायक उनके संपर्क में हैं।

