भाजपा नेताओं, किसान मोर्चा ने सेब कार्टन बॉक्स पर जीएसटी 18 से घटाकर 12 फीसदी करने केंद्र सरकार का धन्यवाद

Spread the love

इस विषय को वो लगातार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवँ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उठाते रहे है

मंडी, भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा की हिमाचल में सेब कार्टन बॉक्स की कीमत कम होने से लाखों बागवानों को राहत मिल सकती है। ऐसे में दिल्ली से बागवानों के लिए राहत की खबर आ रही है, नई दिल्ली में शनिवार को वस्तु एवं सेवा कर परिषद की 53वीं बैठक संपन्न हुई, जिसमें परिषद की बैठक में सेब कार्टन बॉक्स पर जीएसटी 18 से घटाकर 12 फीसदी करने की सिफारिश की गई है। इसके लिए भारत जनता पार्टी केंद्र सरकार का धन्यवाद करती है और आशा करती है कि यह आगामी बजट में यह लागू भी हो जायेगा।

 

गोविंद ठाकुर ने कहा इस फैसले से हिमाचल प्रदेश के सभी सेब बागवान लाभान्वित होंगे, केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का ध्यान रखा है और अग्रिम भूमिका निभाते हुए सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश को सर्वोच्च स्थान दिया है। इसके लिए हम केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी समय में भी हिमाचल प्रदेश का केंद्र सरकार हमेशा ख्याल रखेगी।

संजीव ने कहा की जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने हिमाचल के बारे में सोचा है उसी प्रकार से हिमाचल सरकार को भी हिमाचल के सेब बागवानों के बारे में सोचना चाहिए और हिमाचल का जीएसटी में स्टेट शेयर 6% छोड़ देना चाहिए इससे भगवानों को और ज्यादा राहत मिलेगी। हमारे प्रदेश की आर्थिकी में सेब का योगदान 5 हजार करोड़ से अधिक का है।

चेतन बरागटा ने कहा की इस विषय को वो लगातार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवँ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उठाते रहे है।आज जीएसटी काउंसिल ने कार्टन बॉक्स पर जीएसटी घटाकर 18% से 12% करने की सिफारिश की है ,जिस फैसले का वो तहेदिल से स्वागत करते है। इस फैसले के कारण अब कार्टन बॉक्स बागवानों को हिफायती दामों पर मिलेगा। जिससे बागवान लाभांवित होगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक