Third Eye Today News

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत खण्ड स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने कहा कि बालिकाएं समाज के कल्याण और विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। निशांत तोमर आज अर्की में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत गठित खण्ड टास्क फोर्स व खण्ड स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
निशांत तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाएं आरम्भ की हैं।
उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं समय-समय पर एक्सपोजर भ्रमण आयोजित करने के निर्देश दिए।


निशांत तोमर ने पोषण अभियान के तहत गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को संतुलित आहार एवं देखभाल के प्रति जागरूक करने तथा बच्चों की नियमित वृद्धि निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से लगाए जाने वाले टीके का प्रचार-प्रसार व नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कोई भी लाभार्थी विशेषकर प्रवासी आबादी वंचित न रहे।
उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शैक्षणिक, खेल व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को खण्ड स्तर पर सम्मानित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के उपरांत गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन निषेध) अधिनियम (पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) व घरेलू हिंसा अधिनियम के विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त अधिनियमों के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक