बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया चुनाव प्रचार जोर शोर से आरंभ

Spread the love

लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के नाम की गूंज अब बूथ स्तर पर भी देखने को मिल रही है। घर-घर तक पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव प्रचार कर उनके पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सचिव अजय शर्मा व समस्त चायल क्षेत्र की टीम ने चायल के छह बूथों पर जाकर नुक्कड़ बैठकें की व घर घर जाकर इंडिया गठबंधन व प्रदेश सरकार के कार्यों की चुनाव प्रचार सामग्री लोगों को वितरित की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन सचिव व चायल बूथ अध्यक्ष अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर दो दिवसीय चायल प्रवास पर हैं ।‌ उनके साथ सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में मतदान करने व इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का आग्रह लेकर लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनकी टीम ने बूथ बीणू, शिलाई, बांजणी, जेठना, नगाली, कनौड़ी के तेली गांव में जाकर ग्रामीण लोगों के साथ मुलाकात की। ‌ इस मौके पर संजीव ठाकुर ने कहा कि पिछले 15 माह में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य किया है। हम जनता के बीच अपने 15 माह का कार्यकाल लेकर जा रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार सिर्फ मोदी का गुणगान कर रही है। इस चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बड़े मुद्दों पर बात नहीं की जा रही है।

 

इंडिया गठबंधन अपने पत्र में बहुत सी गारंटियां जनता को दे रहा है। ‌ उन्होंने कहा कि वह जहां भी जा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जा रही है।‌ लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों व उनके कार्यों से प्रभावित हैं।‌ विनोद सुल्तानपुरी युवा नेता हैं वह हमारे क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं ।‌ जनता को पूर्ण विश्वास है कि वह केंद्र में जाकर हिमाचल की समस्याओं को उठाएंगे। संजीव ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। वही सचिव अजय शर्मा ने कहा कि स्थानीय जनता से अधिक से अधिक 1 जून को मतदान करने का आग्रह भी किया गया। ‌ लोग मतदान वाले दिन अपने घरों से बाहर आए और एक मजबूत नेतृत्व बनाने में सहयोग करें।‌ उन्होंने कहा कि मतदान की शक्ति से ही वह देश की दशा और दिशा को बदल सकते हैं। अजय शर्मा ने बताया कि इस चुनाव प्रचार में उनके साथ पूर्व वाइस चेयरमैन मदन वर्मा, आत्मा प्रोजेक्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र कश्यप, गीता राम ठाकुर, रमेश कश्यप , राजेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, अनिल वर्मा, राधा कृष्ण, दयानंद, वेद प्रकाश, देवेंद्र कश्यप, रमेश कश्यप, लोकेंद्र, बीडीसी सदस्य सत्या देवी व चायल के युवा कार्यकर्ता व समस्त टीम के सदस्यों अपने घर-घर जाकर प्रचार किया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक