बीड बिलिंग में 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होगा प्री-पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आगाज

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में आगामी 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कांगड़ा के बीड बिलिंग में प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत समेत 32 देश के पैराग्लाइडर हिस्सा लेंगे। सरकार में सीपीएस और बैजनाथ से विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के आयोजन से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों का हिमाचल के प्रति फिर से विश्वास बढ़ेगा।

सीपीएस किशोरी लाल ने बताया कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के बीड बिलिंग में प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आएंगे। प्री पैराग्लाइडिंग कप में भारत समेत 32 देशों के पैराग्लाइडर भाग ले रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

 जिला कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी घोषित किया गया है और इस कड़ी में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चला है। इस एयरपोर्ट में जब बड़े विमान उतरेंगे तो ऐसे में भारी संख्या में पर्यटक आएंगे और कांगड़ा का पर्यटन की दृष्टि से विकास होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 5 वर्षों तक इस घाटी को दरकिनार किया और कोई भी खेल प्रतियोगिता नहीं करवाई।

      वहीं जिला परिषद कैडर की काम छोड़ो हड़ताल को लेकर किशोरी लाल ने कहा कि आपदा के समय में हड़ताल करने का उचित समय नहीं है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितेषी है। मुख्यमंत्री से इसको लेकर बात की जाएगी ताकि इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकले। कर्मचारियों से आपदा के इस समय में सहयोग की उम्मीद है कर्मचारी हड़ताल छोड़कर काम पर लौटे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक