बिलापुर में सीमेंट फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, दूर तक फैला धुएँ का गुब्बारा

हिमाचल के बिलासपुर जिले के बरमाणा में मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित एक सीमेंट फैक्टी में ब्लास्ट होने की खबर है। अभी तक, इस घटना से किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि लंच टाइम मजदूर भोजन के लिए कैंटीन गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे किनारे स्थित गागल सीमेंट फैक्ट्री में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री को सीमेंट निर्माण के लिए क्लिंकर की सप्लाई ले जाने वाली लेन की बैल्ट टूट गई और धमाके से शेड के उड़े परखच्चे उड़ गए। ब्लास्ट के बाद धुएं का गुब्बार उठा और आसपास धुआं फैल गया। काफी दूर-दूर तक धुएं का गुब्बार देखा गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और जांच पड़ताल की जा रही है।

