बिंदल पहुंचे सोलन बोले हमे जनता के निर्णय को करना है स्वीकार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नाहन के पूर्व विधायक डाक्टर राजीव बिंदल आज सोलन स्थित पीडब्लूडी रैस्ट हाऊस मे कुछ समय के लिए रूके। इसकी सूचना मिलते ही उनसे मिलने वालों का हजूम पीडब्लूडी रैस्ट हाऊस पहुचने लगा। चुनावी नतीजो से आहत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने उनकी हार पर दुख व्यक्त किया। बिंदल ने कार्यकर्ताओ की भावनाओ को समझते हुए सभी को दिलासा देते हुए कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है जिनके लिए राष्ट्र देश सर्व प्रथम है राज्य व समाज दूसरे व व्यक्तित्व अंतिम स्थान पर है।



