बारिश का कहर जारी, सोलन के जीतराम शर्मा पर पड़ा भारी

हिमाचल में हो रही बारिश के चलते अब नुक्सान की खबरें भी आनी शुरू हो गई है। जहां पिछले दिनो मधुबन कॉलोनी में ही एक पेड़ ने मकान को नुक्सान पहुंचाया था वहीं देर रात नगर परिषद का ढंगा गिरने से जीतराम शर्मा के मकान को खतरा पैदा हो गया है। करीब 20 फुट इस ढंगे के गिरने से मकान के भी इसके चपेट में आने की शंका जताई जा रही है।
मधुबन कॉलोनी में रहने वाले व यहां से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी इसी ढंगे के ऊपर से पैदल चलने वालों के लिए रास्ता बनाया गया है। अब इसके टूटने से ये रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो गया है। करीब 300 लोग हर रोज इस रास्ते का इस्तेमाल करते है।
स्थानीय पार्षद पुनीत शर्मा ने बताया कि बॉय स्कूल से आगे सूद करियाना स्टोर के पास से ये रास्ता अपेक्स डायग्नोस्टिक सेंटर तक जाता है। इसके टूटने से न सिर्फ मकान को खतरा पैदा हुआ है बल्कि लोगों के आवागमन का रास्ता भी बंद हो गया है। उन्होने कहा कि जल्द ही ढंगे को लगा दिया जाएगा क्योकि इसके कारण जो जीतराम शर्मा के मकान को खतरा पैदा हुआ है वो टाला जा सके।



