बहन के घर जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
जानकारी के अनुसार बड़ोग गांव की रेखा देवी (43) अपने पड़ोसी युवक की मोटरसाइकिल पर बहन के घर डून जा रही थी। इसी दौरान निहारी के समीप जेसीबी से पास टर्न लेते वक्त महिला बाइक से गिर गई और महिला का सिर जेसीबी से टकरा गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


