बद्दी की मलपुर पंचायत के गांव मलकुमाजरा निवासी छोटू राम की 7 बकरियों की चरते समे अचानक हुई मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग अपने पशुओं को बाहर चरने के लिए भी छोड़ने से घबरा रहे हैं जानकारी के अनुसार छोटू राम अपनी करीब 45 बकरियों को रोज की तरह चराने को के लिए चुनरी गांव तक ले गया था। अचानक उस की कुछ बकरियां नदी किनारे चरते हुए बेहोश होकर गिरने लगीं । जिसके बाद बकरियों को उठाकर व बाड़े में ले गया।