फर्जी महिला पुलिस कर्मचारी बनकर लोगों से ठगी कर रही थी चंबा की 21 वर्षीय युवती
हिमाचल प्रदेश में ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। फर्जी अधिकारी या पुलिस कर्मी बनकर लोगों से ठगी होने लगी है। बद्दी पुलिस ने एक नकली महिला पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। चंबा निवासी 21 वर्षीय आंचल कुमारी बद्दी के किशनपुरा में किराये के मकान में रह रही थी। बीते कई दिनों से आरोपित महिला पुलिस की वर्दी पहनकर बीबीएन में घूम रही थी और पुलिस का नाम लेकर लोगों से पैसे लेती थी। इस मामले की जानकारी किसी ने बद्दी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित महिला को किशनपुरा से गिरफ्तार कर लिया हे। डीएसपी बद्दी नवदीप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

