Third Eye Today News

प्रसव के बाद महिला की माैत पर कमला नेहरू अस्पताल में हंगामा,

Spread the love

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। गुरुवार रात 11:17 बजे महिला ने सिजेरियन के जरिये एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। परिवार का कहना है कि महिला की हालत सुबह तक सामान्य थी, लेकिन तबीयत खराब होने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने उसे खाना खाने के लिए कहा। परिजनों का आरोप है कि महिला को भोजन के दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई और सुबह करीब 9:00 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर  लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि महिला की स्थिति को देखते हुए स्टाफ को अधिक सतर्क रहना चाहिए था।कमला नेहरू अस्पताल शिमला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह आशंका है कि महिला का दम घुटने से निधन हुआ होगा, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम मौत के कारणों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। महिला की डिलीवरी के बाद स्वास्थ्य सामान्य था और रात तक कोई गंभीर समस्या दर्ज नहीं की गई थी। यह उसकी दूसरी डिलीवरी थी और इसके पहले स्वास्थ्य में किसी प्रकार की जटिलता नहीं रही। बच्चे की हालत फिलहाल सामान्य है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक