Third Eye Today News

प्रतिभा सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र को जुमलेबाजी करार दिया

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र को जुमलेबाजी करार दिया है। भाजपा को पहले अपनी पूर्व की गई घोषणाओं का लेखा जोखा देना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने कितने वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने कहा है कि अब भाजपा की जुमलेबाजी नहीं चलने वाली और देश भाजपा से मुक्ति की राह पर चल पड़ा है। लोकसभा चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उपचुनाव को मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के लिए विक्रमादित्य सिंह और विनोद सुल्तानपुरी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी हैं और दोनों भारी मतों से अपनी जीत हासिल करेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जल्द ही कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास जनबल है और इसी आधार पर पार्टी प्रदेश में अपनी जीत का परचम लहरायेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 15 माह की उपलब्धियों को लेकर इसमें कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन और महिलाओं को 1500 रुपए देने की गांरटी प्रमुख थी को पूरा कर एक इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नही है। ऊलजलूल बयानबाजी कर भाजपा को चुनावों में कोई लाभ नहीं मिलने वाला।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक