Third Eye Today News

प्रकृतिक खेती से जुड़े किसानों के लिए जरूरी सूचना: 17 मार्च तक कराएं ई-केवाईसी

Spread the love

कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। पंचायत अंजी, चेवा, कोरोन, अन्हेच, काबा कला, नेरी कला, शामती, सनहोल, कोथो, ओचगथ और नौनी के उन सभी किसानों से ई-केवाईसी करवाने का आग्रह किया गया है, जिन्होंने प्राकृतिक खेती के तहत पंजीकरण करवाया है और वर्ष 2023 के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

विभाग द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसके तहत सेटारा प्रमाणपत्र को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। इसके लिए किसानों को समय रहते अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि भविष्य में मिलने वाली योजनाओं और लाभों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 17 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करें। अधिक जानकारी या सहायता के लिए किसान लोकेश भनोट से संपर्क कर सकते हैं।

विभाग ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी करवा कर अपने दस्तावेज अपडेट कर लें, ताकि प्राकृतिक खेती से संबंधित योजनाओं का लाभ उन्हें बिना किसी परेशानी के मिलता रहे। please contact Lokesh Bhanot Agriculture Extension Officer
7807750666

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक