पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
जिला ऊना के बड़ेहर में खेतों में मौजूद एक पेड़ पर महिला का शव लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शूरू कर दी है। अभी यह साफ नही हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतका की पहचान तारो देवी (38) पत्नी गुरबख्श सिंह वार्ड नं 6 झुडोवाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बडेहर गांव में एक महिला का शव सुबह स्थानीय किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटकता देखा। स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जब पहचान की तो यह महिला साथ लगते गांव झुडोवाल की तारो देवी निकली। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। एएसपी विनोद धीमान ने खुद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। महिला के दो बच्चे भी हैं।


