पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पद्धर पुलिस ने बिलासपुर के युवक की मौत मामले में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अन्य लोगों को भी नामजद किया है। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर आरोप लगाए थे। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
युवक ने वीडियो में अपनी जान को कुछ लोगों से खतरा बताया था। आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर लाइव कर उनके नाम भी बताए थे, जिनसे उसकी जान को खतरा था। युवक बुधवार रात अपनी गाड़ी लेकर बिलासपुर से पद्धर पहुंच गया था। वहां एक गांव में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसके स्वजनों ने पुलिस को बताया था कि वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। अपनी जान को खतरा बताता था। इसके बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।


