पूर्ण राजस्व दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को पांच फीसद डीए बढ़ोत्तरी का तौफा

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राजस्व दिवस के मौके पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को मुख्यमंत्री ने पांच फीसद डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बिलासपुर के झंडुता में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यतत्व दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों व पेंशनर को 5% डीए देने की घोषणा की। यह एक जुलाई 2019 से कर्मचारियों और पेंशनरों को हिमाचल प्रदेश में मिलेगा। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 153 फीसद हो जाएगा।


