पुजारी ने महिला से कर दी छेड़छाड़ मामला दर्ज
चैल चौक के प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी ने बिलासपुर की महिला से की अश्लील हरकतें, पुलिस ने 354 IPC में दर्ज की एफआईआर हिमाचल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है और ऐसे अपराधों पर रोक लगाना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसा ही महिला से अश्लील हरकतें करने का मामला मंडी के गोहर से निकल कर सामने आया है। जहां एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जानकारी एक मुताबिक पुलिस थाना गोहर में मंगरोट गांव की एक महिला ने मंदिर के पुजारी के खिलाफ अश्लील हरकतें करने के खिलाफ शिकायत दर्ज़ करवाई है। महिला ने बताया कि 20 दिसंबर को वह पूजा करवाने के लिए अपने मासड़ (मौसा) के साथ दिन के समय शिकारी माता मंदिर जासन (घ्याण) में गई थी। जहां पुजारी चमन लाल ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की।



