पार्टी छोड़कर भाग रहे नेताओं से डरी कांग्रेस, प्रियंका गांधी की रैली के दिन लगातार बदलने के पीछे पार्टी में गुटबाजी : सुरजीत ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी छोड़कर भाग रहे नेताओं से कांग्रेस पार्टी डरी हुई है। कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी की रैली भी कराना नहीं चाह रहे हैं, जिससे प्रियंका गांधी की सोलन की रैली की डेट आगे बढ़ती जा रही है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में खत्म हो रही कांग्रेस के नेता भाग रहे हैं।
अब हिमाचल में भी कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है। कांग्रेस के विधायक और दो कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी छोड़कर भाग गए हैं। जिससे नेताओं को पार्टी छोड़कर भागने से रोकने के लिए फोन पर ही टिकट पक्की होने की सूचना दी जा रही है। कांग्रेस हाईकमान ने अभी टिकट की घोषणा नहीं की है लेकिन प्रचार कमेटी के प्रमुख सुक्खू कह रहे हैं जिनकी टिकट फाइनल हो गई है, उनको फोन पर सूचना दी गई है।
चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है जब फोन पर टिकट की सूचना दी जा रही है। जिससे साबित हो रहा है कि डर हुई कांग्रेस के नेताओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कांग्रेस के नेता लगातार भाग रहे हैं। अभी और भी बहुत से कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने वाले हैं। जिससे चुनावों के समय तक कांग्रेस खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएगी।
सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश में पॉलिटिकल टूरिस्ट बनकर आ रहीं थी लेकिन कांग्रेसी नेता अब प्रियंका की रैली कराने से भी डर रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान को अब अपने नेताओं को पर ही भरोसा नहीं रहा है। कांग्रेस नेताओं को हिमाचल में सफाई देने पड़ रही है कि वह नहीं भाग रहे हैं। अभी बहुत से कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने वाले हैं।
कांग्रेस ने पार्टी छोड़कर भाग रहे नेताओं को रोकने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए लेकिन पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्ष छोड़कर भाग गए। आम आदमी पार्टी में भी बहुत से कांग्रेस नेता शामिल होना चाह रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी स्वच्छ छवि और ईमानदार नेता को ही पार्टी में शामिल करेगी। आने वाले समय में कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।