
बिलासपुर जिले के तलाई थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तलाई थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए। उग्र भीड़ ने उसकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही घर के दरवाजों और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।कुछ ही देर में बड़ी संख्या में हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ता और अन्य लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को आग लगा दी। इसके अलावा भीड़ ने घर के दरवाजों और खिड़कियों में भी तोड़फोड़ की। लोग आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
Post Views: 24