Third Eye Today News

पांच एचएएस अधिकारियों को मिली तैनाती, जानिए किसे कहां लगाया

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार तैनाती का इंतजार कर रहे एचएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सचिव राज्य विद्युत नियामक आयोग शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अतिरिक्त सचिव (राजस्व)  सुनील वर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।इसी तरह एचएएस अधिकारी केशव राम को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, ब्यास बांध परियोजना राजा का तालाब लगाया गया है। विपन कुमार को सहायक उपायुक्त, डीसी किन्नौर के पद पर तैनात किया गया है। पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की और विवेक कुमार को एसी टू डीसी कांगड़ा के पद पर तैनात किया गया है। वहीं  जगदीप सिंह को आगे की पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग शिमला में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक