पत्नी रहती थी सोशल मीडिया में एक्टिव, फोलोअर्स बढ़ता देख पति ने कर दी हत्या

दिल्ली हाईवे के किनारे 20 जनवरी की सुबह पुलिस को एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। पुलिस ने अब इस मामले को सुलझा लिया है। तफतीश में पता चला है कि पति ने महिला की हत्या की है। मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र का है। क्योंकि उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से संबंध है।

पुलिस ने आरोपी पति अयाज अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के फेसबुक पर छह हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं, वह पूरे दिन मोबाइल पर ही व्यस्त रहती थी। इस कारण झगड़े होते थे। तंग आकर मैंने उसकी हत्या कर डाली। बताया कि उसने पहले नैना का गला घोंटा था, कोई शव को पहचान न पाए इसलिए उसने पत्नी का सिर पत्थर से कुचल दिया था।

पुलिस उपायुक्त राजीव पचार, जयपुर उत्तर एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त आमेर विजेन्द्र सिंह भाटी और थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर मृतका का सिर एवं चेहरा पत्थर से कुचला हुआ मिला। पास में ही स्कूटी पड़ी थी। जांच के बाद उसकी पहचान रेशमा मंगलानी के रुप में हुई।

महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने दो साल पहले अयाज से शादी की थी, उनका तीन महीने का एक बेटा भी है। लेकिन पिछले दो महीने से दोनों अलग रह रहे थे। महिला अपने मायके में रह रही थी। 19 जनवरी के दिन अयाज ने उसे सुलह करने के बहाने मिलने बुलाया था।

