पति ने ब्ले#ड से पत्नी का गला रे#त खुद को भी किया लहू#लुहान

Spread the love

ऊना  के गगरेट के अंतर्गत पड़ते ओयल गांव में पति ने ब्ले#ड से पत्नी का ग#ला रे#त कर खुद का गला भी ब्लेड से रेत डाला। पति द्वारा पत्नी का गला रे#तने के साथ खुद पर किए गए जानलेवा ह#मले के कारणों का पुख्ता पता नहीं चल पाया है। दोनों को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ओयल गांव का महाबीर सिंह किसी बात को लेकर इतनी तैश में आ गया कि उसने तेज#धार ब्ले#ड से पहले पत्नी का गला रे#त कर उसे बुरी तरह से घा#यल कर दिया और उसके बाद खुद पर भी ब्ले#ड से जानलेवा हमला करके लहूलुहा#न कर लिया।

स्थानीय लोग पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे कि महाबीर के लहूलु#हान होने की खबर आ गई। जिस पर पुलिस स्थानीय लोगों के साथ उसे ढूंढने पहुंची तो रास्ते में गिरे खू#न के कत#रों का पीछा करते हुए महाबीर सोमभद्रा नदी से पार अर्धचेतन अ#वस्था में पड़ा मिला। उसे भी उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया।

       घायल पत्नी के बयान लेने अस्पताल पहुंची पुलिस उसकी हालत बयान देने लायक न होने के चलते उसके बयान नहीं ले पाई। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक