पति की मौत के बाद 30 वर्षीय महिला ने पेड़ से लगाया फंदा
कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के तहत ग्राम पंचायत गगवाल के गांव हगवाल के वार्ड नंबर नौ में एक महिला ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी स्व. कुलदीप कुमार निवासी गांव हगवाल के रूप में हुई है। महिला अपने पति की मृत्यु के बाद से ही मानसिक तौर पर परेशान रहती थी।


