![](https://thirdeyetoday.com/wp-content/uploads/2022/05/jp.jpg)
![](https://thirdeyetoday.com/wp-content/uploads/2022/05/jp.jpg)
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में पंडित सुखराम का बहुत बड़ा योगदान और कद रहा है। उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया जिसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंडी में कही।
उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम के द्वारा किए गए जन कल्याण के कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। सुखराम जनता की सेवा के लिए अपना जीवन लगाने वाले नेताओं में से एक रहे हैं। नड्डा ने कहा कि सुखराम एक अनुभवी नेता थे जिन्हें आने वाली कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके दुनिया से चले जाने से सभी आहत हुए हैं, लेकिन फिर भी उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश की सरकार लोगों की सेवा में लगी है।
- सोलन में 15 मई को इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
- केन्द्र और राज्य में डबल ईंजन सरकारों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में गत साढ़े चार वर्षों में हुआ अतुलनीय विकासः जगत प्रकाश नड्डा