पंजाब में हादसा सवारियों से भरी बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो की मौ.त
पंजाब के जालंधर में हादसा सवारियों से भरी बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, बस चालक समेत दो की मौत, कई घायल
मृतकों में एक की पहचान बस चालक सुखवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रियासी, जम्मू-कश्मीर और यात्री कुलदीप सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है

जालंधर में भोगपुर कस्बे में पड़ते काला बकरा इलाके में सोमवार सुबह जम्मू जा रही यात्रियों से भरी बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।