पंजाब में भयानक घटना; कमरे में कई लोगों की मौत, अंगीठी जलाकर सो रहे थे
पंजाब से एक बड़ी भयानक घटना सामने आई है। यहां सुनाम में एक साथ 5 लोगों की सांसें घुटने से मौत हो गई है। जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। मरने वाले सभी मजदूर (घायल भी) बताए जा रहे हैं। सभी बाहर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मजदूरों के परिजन को सूचना दी जा रही है। बताया जा रहा है कि, बीती रात काम से आने के बाद ये सभी मजदूर एक कमरे में आकर लेट गए थे और सर्दी के चलते अंगीठी जला ली थी। लेकिन इन्हें ये नहीं पता था कि जिस अंगीठी को जलाकर ये सोने जा रहे हैं वो अंगीठी अब उन्हें कभी उठने ही नहीं देगी।







