Third Eye Today News

पंजाब बॉर्डर से नादौन तक फोरलेन पर बनेंगे 26 पुल, 14 किमी घट जाएगी दूरी

Spread the love

हिमाचल-पंजाब सीमा से नादौन तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना में कुल 26 पुल बनाए जाएंगे। इस फोरलेन के बनने से नादौन और पंजाब सीमा के बीच की दूरी वर्तमान 49 किलोमीटर से घटकर 35 किलोमीटर रह जाएगी। वहीं, अंब से ऊना के झलेड़ा तक 29 किलोमीटर लंबा फोरलेन होगा। अंब-ऊना मार्ग के झलेड़ा क्षेत्र में पक्का परोह और बसाल में पुलों को तकनीकी रूप से 90 डिग्री एंगल में बदला जाएगा। नादौन से पंजाब बॉर्डर तक 26 पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसमें अंब से ऊना तक सात पुल भी शामिल हैं। यह निर्माण कार्य क्षेत्र की तकनीकी चुनौतियों और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते किया जा रहा है।मार्क टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्व में अलाइनमेंट में सामने आई कमियों को दुरुस्त कर प्रस्ताव केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। टीम लीडर इंजीनियर सतीश नाग ने कहा कि अलाइनमेंट स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक कर फीडबैक लिया है। इसके अनुसार ही खाका तैयार किया है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने फोरलेन निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि दोनों ओर आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नालियां और उपर जालियां लगाई जाएं। इससे बरसात का पानी घरों में प्रवेश करने और बेसहारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक