पंजाब कांग्रेस कलह: आलाकमान की अनदेखी और राहुल गांधी की चुप्पी का क्या है राज, जानें पूरा मामला
Punjab Congress Strife पंजाब कांग्रेस में आजकल घमासान मचा हुआ है। कई नेता अपनी ही पार्टी के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साध रहे हैं लेकिन आलाकमान चुप है। सवाल यह कि आखिरकार कांग्रेस नेतृत्व व राहुल गांधी की पूरे मामले में चुप्पी का क्या राज है।
Strife in Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पंजाब के पूर्व मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू सहित कई नेता अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के कुछ मंत्री व कई सांसद भी अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर उंगली उठा रहे है। तमाम उठापटक के बीच कांग्रेस हाईकमान ने असाधारण रूप से चुप्पी साध रखी है।
पंजाब कांग्रेस के मामलों में सक्रिय रहने वाले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मौन भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी की पूरेे मामले में चुप्पी का क्या कारण है। पंजाब के कई सियासी जानकार इसे सिद्धू सहित अन्य असंतुष्ट नेताओं के आला नेताओं से करीबी काे जिम्मेदार मान रहे हैं।