नौणी विवि में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष वार्ता छात्रों के लिए मोटे अनाज के महत्व पर संवेदीकरण व्याख्यान
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, गुरुवार को मुख्य परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाएगा। विश्वविद्यालय आईसीएआर एन॰ए॰एच॰ई॰पी॰ के सहयोग से ‘स्वामी विवेकानंद- युवाओं के लिए एक प्रेरणा’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित कर रहा है। महान भारतीय विचारक और सामाजिक नेता स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व विशेष सचिव (स्वास्थ्य) और स्वामी विवेकानंद अध्ययन केंद्र पंजाब के संस्थापक महासचिव सी॰एस॰ तलवार मुख्य वक्ता होंगें। इस लैक्चर में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं व कर्मचारी शामिल होंगे।








