नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, चिकित्सा क्षेत्र में अमेरिका के दो और ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक को मिला सम्मान

इस बार चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के विलियम जी. केलिन जूनियर और ग्रेग एल सेमेन्जा, ब्रिटेन के सर पीटर जे. रैटक्लिफ को दिया जाएगा। कल भौतिकी और उसके बाद 14 अक्टूबर तक कुल छह क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेता का ऐलान होगा। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में खोज के लिए विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनको कोशिकाओं के ऑक्सीजन ग्रहण पर किए गए खोज के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से 3 नामों का ऐलान करते हुए ट्वीट किया। कोशिकाओं के काम करने के तरीके और ऑक्सीजन उपलब्धता के ग्रहण करने को लेकर किए खोज पर यह सम्मान तीनों वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। स्वीडिश अकादमी 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों का ऐलान करेगी। पिछले साल उभरे यौन उत्पीड़न के मामले की वजह से 2018 के साहित्य नोबेल की घोषणा को अकादमी ने स्थगित कर दिया था।

