नाहन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक डॉ चंडीगढ़ में पॉज़िटिव
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के पीएसएम विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित पाई गई है। जानकारी के मुताबिक महिला चिकित्सक शनिवार को छुट्टी लेकर अपने घर गई हुई थी। महिला डॉक्टर का पति चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में कार्डियोलॉजिस्ट है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रू ने बताया कि महिला चिकित्सक छुट्टी पर थी और उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट चंडीगढ़ में ही आई है। उन्होंने बताया कि इस महिला चिकित्सक के परिवार के सदस्य भी चंडीगढ़ में पॉजिटिव आए हैं। मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के पॉज़िटिव पाए जाने के बाद हडकंप मचा हुआ है। कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ एनके महेंद्रू ने कहा कि पीएसएम विभाग के तमाम चिकित्सकों का टैस्ट करवाया जाएगा। हालांकि पॉजिटिव आई महिला चिकित्सक की हिस्ट्री आदि खंगाली जा रही है।






