Third Eye Today News

नारी शक्ति से ही सशक्त आध्यात्मिक जीवन की नींव सम्भव

Spread the love

सन्त निरंकारी मिशन के अन्तर्गत जोन नम्बर 5A सोलन की दाड़लाघाट शाखा में जोन स्तरीय महिला समागम की अध्यक्षता करते हुए खन्ना पंजाब से आईं प्रचारक बहन वीना गुलाटी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारी शक्ति से ही सशक्त आध्यात्मिक जीवन की नींव सम्भव है। वर्षों से महिलाएं अपने शरीर को सजाती आ रही हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि वे अपने मन को विनम्रता, व्यापक दृष्टिकोण और मधुर भाषा से सजाएं।

इस संत निरंकारी महिला समागम का उद्देश्य महिलाओं में उनकी अन्य पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आध्यात्मिक जागृति पैदा करने में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

संत निरंकारी मिशन (यूनिवर्सल ब्रदरहुड) एक आध्यात्मिक आंदोलन है, तथा मानवता की भलाई के लिए मानव जाति को एकजुट करने का एक सच्चा प्रयास है।

मिशन समाज में जिम्मेदाराना जीवन जीने में विश्वास करता है, तथा सामुदायिक जीवन में समानता कायम रहनी चाहिए। सभी धार्मिक और आध्यात्मिक आंदोलनों के प्रति उच्च सम्मान रखते हुए मिशन इस विश्वास पर आधारित है कि: “हम विश्व शांति और एकता में विश्वास करते हैं”

जोन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने मिशन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युगों-युगों से जिस प्रकार अवतारी महापुरूषों ने इस परम् सत्ता का बोध करवाया व मानव मात्र को प्रभु के साथ जुड़ने की प्रेरणा प्रदान की ठीक उसी प्रकार आज भी सतगुरू की असीम कृपा से ऐसे भव्य आयोजनों का मकसद मानव मात्र को इस परम् सत्ता ईश्वर के ज्ञान का बोध करवाना है व इस आत्मा का बोध प्रभु परमात्मा से करवा कर बार-बार जन्म मरण के बन्धनों से मुक्ति दिलवाना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य है!

 

संत निरंकारी मिशन की समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में जहां रक्तदान शिविरों की अविरल श्रृंखलाओं का व्यापक स्तर पर आयोजन कर मानव की सेवा करता आ रहा है वहीं निश्चित रूप में लोक कल्याण हेतु चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के अभियान सामाजिक उत्थान हेतु निरंकारी सतगुरु की प्रदत्त सिखलाइयो को दर्शाते हुए एक दिव्य संदेश प्रेषित कर रहा है जिससे हर प्राणी प्रेरणा प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ कर रहा है।

 

अन्त में सन्त निरंकारी ब्रांच दाडलाघाट के संयोजक विद्यासागर ठाकुर ने इस सन्त संत समागम के आयोजन को सुन्दर रूप प्रदान करने के लिए सेवादल का व विशेष रूप से बहनों के उत्साह का जिन्होनें अनेकों रूपों में अपनी सेवाओं को अर्पित किया व समागम में आए समस्त मानव परिवार का जिसमें कि स्थानीय निकायों से आए प्रतिनिधियों व प्रशासन का इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने पर विशेष रूप से धन्यवाद किया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक