नशे के खिलाफ एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन
District and Sessions Court के परिसर में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और All India Lawyer’s Union के द्वारा नशे के खिलाफ एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसे District Institute of Education and Training ( DIET) के छात्रों ने प्रस्तुत किया
ज़िला सत्र न्यायधीश शरद कुमार लगवाल की अगुआई में chief judicial magistrate, Additional Chief Judicial Magistrate 1 और 2 नाटक में शामिल हुए
नशे के बढ़ते प्रकोप के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज वर्मा ने कहा की नशे की बीमारी से सामूहिक प्रयासों से ही लड़ा जा सकता है और नशे से ग्रसित व्यक्तिओं को समाज से बहिष्कृत न करते हुए उनका साथ देने की ज़रूरत है, साथ ही अभिभावकों की counselling ताकि वे नशे से ग्रसित बच्चों को कलंक न समझकर आगे आएँ और उनके इलाज में साथ दें, साथ ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षण संस्थान आदि सभी नशे के खिलाफ एक सामूहिक अभियान में शामिल हों
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से सीता राम ने बात रखी और नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ने की अपील की
![]()
