नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते आंजी पंचायत के बाशिंदे
सोलन शहर के साथ लगते ग्राम पंचायत आंजी मे पंचायत प्रधान गरीब दास जी, उप्रधान बलबीर की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायत आंजी को सोलन नगर निगम के अंतर्गत लाने के विषय में थी। सभी ग्राम वासियों ने इस प्रस्ताव को नकारते हुए इसे किसान विरोधी बताया। ग्राम वासियों ने कहा कि नगर निगम मे आ जाने से ना केवल किसानो को मिलने वाली सुविधाएं खत्म हो जाएगी ब्लकि अतिरिक्त कर का भी बोझ सहना पडेगा। यही नहीं पशु पालन पर भी बोझ पडेगा।



