दो व्यक्ति 1.166 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
हिमाचल में लगातार नशे का व्यापार पनपता जा रहा है। चामुंडा में पुलिस ने कुल्लू के दो लोगों को 1 किलो, 166 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। चरस की यह खेप आल्टो कार से बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी धर्मशाला की ओर अल्टो कार में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आल्टो कार की तलाशी ली जिसमें से 1 किलो, 166 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


