Third Eye Today News

देहरा में वन विभाग की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, एक साथ 6 जगह 3 गाड़ियां ज़ब्त

Spread the love

​देहरा : हिमाचल प्रदेश के देहरा में वन विभाग ने अवैध कटान और लकड़ी तस्करी करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएफओ सन्नी वर्मा के नेतृत्व में विभाग ने आधी रात को विशेष अभियान छेड़ते हुए पूरे क्षेत्र को किले में तब्दील कर दिया।

वन माफिया को संभलने का मौका न देते हुए डीएफओ सन्नी वर्मा ने स्वयं फील्ड में उतरकर मोर्चा संभाला। उनकी अगुवाई में क्षेत्र के छह अलग-अलग रणनीतिक स्थानों पर कड़े नाके लगाए गए। विभाग की इस अचानक हुई घेराबंदी से तस्करों में हड़कंप मच गया। इस सघन तलाशी अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों को अवैध लकड़ी के साथ रंगे हाथों दबोचा है। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए लकड़ी की खेप और तीनों वाहनों को तुरंत अपने कब्ज़े में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। “अवैध कटान और तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान सुबह तक जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी औचक कार्रवाइयां और तेज की जाएंगी।”

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक