देवभूमि जनहित पार्टी 68 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, आज कार्यकारिणी का किया ऐलान
देवभूमि जनहित पार्टी भी चुनावी रण में हिमाचल में उतरने वाली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए कहा प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस दौरान रुमित सिंह ठाकुर ने प्रदेश में लंबे समय से सवर्ण आयोग बनाने की मांग की जा रही है लेकिन मांगे मानने के बजाय सरकार ने हमेशा सवर्ण आयोग के लोगो पर मुकद्दमे दर्ज किए,वहीं उनकी आवाज को दबाया गया।

कांग्रेस,भाजपा ने 51 साल में नहीं किया विकास,आप पार्टी लोगो सबकूछ मुफ्त देकर करना चाहती अपाहिज
रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर देवभूमि जनहित पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है,इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में भाजपा कांग्रेस को आज 51 साल हो चुके है लेकिन आजतक उन्होंने सवर्ण की आवाज बनने की कोशिश नहीं की। वहीं रुमित सिंह ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल दिल्ली वाले खालिस्तान समर्थक भी हिमाचल का रुख कर रहे है लेकिन उन्हें भी इन चुनावों में करारा जवाब दिया जाएगा।
इन्हें मिली देवभूमि जनहित पार्टी की कार्यकारिणी में तवज्जो
अध्यक्ष – रुमित सिंह ठाकुर, महासचिव – मुनीश मधोत्रा, महामंत्री कांगड़ा लोकसभा – सतविंदर गुलरिया , महामंत्री शिमला लोकसभा – जयपाल चंदेल , महामंत्री हमीरपुर लोकसभा – जगदीप ठाकुर , कोषाध्यक्ष – जितेंद्र ठाकुर ( पछाद ) , सँगठन मंत्री – यशवंत कंवर ।
जिलाध्यक्ष सोलन – ईश्वर ठाकुर, जिलाध्यक्ष सिरमौर – वेदप्रकाश शर्मा , जिलाध्यक्ष बिलासपुर – सुरेश शर्मा , जिलाध्यक्ष कांगड़ा – रिपुल परमार
महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष – पूजा पाल

वहीं अनुशासन कमेटी में आर्मी से रिटायर लोगो को तवज्जो मिली है जिसमे कश्मीर सिंह गुलेरिया, देवराज चौहान,जिन्दर पाल सिंह, यशपाल राणा, वेदप्रकाश शर्मा,मुनीश मेहता,बलजीत राणा और यश पठानिया शामिल है।



