दुर्गा संकीर्तन ट्रस्ट की बैठक, रमेश सिंगला बने नए अध्यक्ष
मुरारी मार्केट, सोलन में आज दुर्गा संकीर्तन ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने ट्रस्ट के दिवंगत अध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
बैठक में ट्रस्ट ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय सेना के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त की। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि वे संकट की इस घड़ी में देश की सेवा हेतु हर प्रकार की सहायता प्रदान करने को तत्पर हैं।
बैठक के दौरान ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से श्री रमेश सिंगला को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया जबकि श्री पवन साहनी को सचिव व श्री अश्वनी गोयल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री सत्यनारायण गुप्ता को ट्रस्ट का पैटर्न चुना गया
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश सिंगला ने कहा कि वे समाज और ट्रस्ट की सेवा को प्राथमिकता देते हुए पूरे जोश और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।